सोमवार 16 फ़रवरी 2026 - 18:40
ईरान से युद्ध;ट्रंप के लिए सबक साबित होगा। जनरल मूसवी

हौज़ा / चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के युद्ध संबंधी बयानों को गैर ज़िम्मेदाराना बताते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रमण का अंजाम ट्रंप के लिए दुनिया भर में सबक का कारण बनेगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ सैय्यद अब्दुलरहीम मूसवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर ट्रंप वास्तव में युद्ध चाहते हैं तो फिर बातचीत की बात क्यों करते हैं? यह दोहरा व्यवहार और विरोधाभास पर आधारित नीति है।

मेजर जनरल मूसवी ने कहा कि खुद को वैश्विक शक्ति कहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान किसी गंभीर राजनीतिक नेता के अनुरूप नहीं हैं, बल्कि गैर-जिम्मेदाराना हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी सैन्य साहसिक कार्य की ओर बढ़ता है, तो यह ट्रंप के लिए एक ऐसा सबक साबित होने वाला युद्ध होगा, जिसके परिणाम उसे दुनिया में और अधिक धमकी भरा लहजा अपनाने से रोक देंगे।

जनरल मूसवी ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी आक्रमण का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha